spot_img
18.1 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गहमागहमी के बीच बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न: अशोक कुमार यादव अध्यक्ष और रामराज यादव महामंत्री बने

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शुक्रवार को बार एसोसिएशन सकलडीहा का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। अशोक कुमार यादव अध्यक्ष और रामराज यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही। विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर बधाई दिया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

सकलडीहा बार इस समय दो गुटों में बंटा हुआ है। एक गुट ने बीते 19 फरवरी को ही अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन कर लिया था। जबकि दूसरे गुट ने मतदान के जरिए अपना चुनाव कराया। इस गुट के लिए 19 फरवरी को नामांकन हुआ था और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मतदान हुआ। अधिवक्ताओं के दो गुटों में बंट जाने के कारण जिला प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो सीओ, दर्जनों निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी फोर्स मौजूद रही।

चुनाव अधिकारी यशवंत यादव और रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधी टक्कर थी। बार में कुल 349 मतों के सापेक्ष 246 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें सात मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर दो दावेदार रहे। अशोक कुमार यादव को 194 मत मिले, जबकि शोभनाथ यादव को 45 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार, अशोक यादव 149 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।

महामंत्री पद पर रामराज यादव और शेख रिजवान के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें रामराज यादव को 198 मत मिले, जबकि शेख रिजवान अहमद को 41 मत प्राप्त हुए। रामराज यादव को 157 मतों के अंतर से विजेता घोषित किया गया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार, उपाध्यक्ष साबिर अली और कोषाध्यक्ष दीपक कुमार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बब्बन सिंह, मनोज कुमार पांडेय, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अंगद सिंह कुशवाहा सहित अन्य का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ था।

यह पूरी चुनाव प्रक्रिया यशवंत सिंह यादव, सुरेश सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, रमाकांत पाण्डेय, नितिन तिवारी, हजारी सिंह और बुद्धिराम की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चकिया सीओ रघुराज, कृष्णमुरारी शर्मा, हरिनारायण पटेल, दिलीप श्रीवास्तव, अतुल प्रजापति, भूपेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। आगामी होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks