spot_img
30.6 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा की रोशनी, चंदौली में स्कूल चलो अभियान ने पकड़ी रफ्तार: बीएसए ने संभाली कमान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

घर-घर दस्तक देकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने अभियान की कमान संभालते हुए शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शिक्षक और शिक्षा मित्र घर-घर जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर रहे हैं और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ईंट-भट्ठों, मलिन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के बच्चों को बेहतर और डिजिटल शिक्षा मिल सके।

स्कूलों में स्मार्ट क्लास, बेहतर कक्षाएं, शुद्ध पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, फर्नीचर और खेल सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। नए बच्चों का स्वागत उत्साहपूर्वक कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हर बच्चे की नियमित निगरानी और ट्रैकिंग की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, ‘विकसित भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में लाडो ने हासिल किया पहला स्थान परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks