परिवर्तन टुडे न्यूज
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक पर पीछे बैठी 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल पर मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। शनिवार को पीएम होने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वही दूसरे बाइक सवार युवक की इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

अलीनगर थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव निवासी 40 वर्षीय मुनीब चौहान अपनी 35 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के साथ सकलडीहा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बथावर गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे विशुनपुर कला गांव निवासी 28 वर्षीय ओम पुत्र झुन्ना राम की बाइक अनियंत्रित होकर आमने सामने टक्कर होगई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी सहित बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत उन्हें सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया है।
सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मृतका मीरा देवी का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। दोनों बाइक को थाने लाया गया है। दूसरे पक्ष के एक युवक को गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।


