spot_img
30.1 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

पेंशन बहाली को लेकर कैबिनेट मंत्री को शिक्षक संघ ने सौपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। बीएड शिक्षा मित्र शिक्षक संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उनके गृह आवास पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पत्रक सौपा। मंत्री ने प्रदेश भर के शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराये जाने का भरोशा दिया। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रदेश और जिलास्तरीय पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे।

बीएड शिक्षा मित्र शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष निठोहर सत्यार्थी और जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षकों द्वारा 1961 बेनिफिट रूल्स नियम 3 प्रावधान के क्रम में अस्थाई कर्मी उसी विभाग में उसी पद पर या दूसरे पद पर नियमित चयनित होता है। तो अस्थाई सेवा वर्षों को जोड़कर पुरानी पेंशन देने का प्रावधान है। इसी नियम अंतर्गत शिक्षा मित्र से अध्यापक बने शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने के संबद्ध में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को पत्रक दिया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अभी हाल में ही लगभग दो हजार शिक्षक जो पुरानी पेंशन के दायरे में आ रहे थे।  उनके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया और उस पर कार्यवाही प्रचलित है और जो भी शिक्षक पुरानी पेंशन हेतु पात्र होगे वे पुरानी पेंशन से आच्छादित  होगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष निठोहर सत्यार्थी, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, हजारी प्रसाद, अरूण रत्नाकर, अवधेश कुमार यादव,गिरिजेश दादा चंद्रमौली दिक्षित, गणेश राम आदि शिक्षक मौजूद रहे। 

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks