spot_img
31 C
Varanasi
Monday, July 27, 2026
spot_img

Chandauli news- 33 जोड़ों के विवाह में दिखी अनूठी मिसाल, विदाई के साथ मिला हरियाली का अनमोल उपहार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अनूठी पहल, हर नवदंपत्ति को मिला यादों और हरियाली का उपहार

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड नियमताबाद में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 33 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे। पूरे आयोजन के दौरान उल्लास और उत्साह का वातावरण रहा। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता, गृहस्थी के लिए आवश्यक उपहार सामग्री तथा बर्तन किट प्रदान किए गए।

33 जोड़ों ने एक साथ शुरू किया नए जीवन का सफर

सामूहिक विवाह समारोह में अनुसूचित जाति के 31 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें विकास खंड नियमताबाद के 25 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के 8 जोड़े शामिल रहे। एक ही मंडप में सभी नवदंपत्तियों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की, जिससे पूरा परिसर मंगलगीतों और शुभकामनाओं से गूंज उठा।

विधायक ने दी शुभकामनाएं, योजना की सराहना की

कार्यक्रम में विधायक रमेश जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का प्रभावी माध्यम बन गई है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव के निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना सामाजिक समरसता, समानता और बेटियों के सम्मान को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।

विकास खंड अधिकारी की अनूठी पहल बनी आकर्षण का केंद्र

समारोह का सबसे यादगार क्षण तब रहा, जब विकास खंड अधिकारी शशि कांत पाण्डेय ने सभी 33 नवविवाहित जोड़ों को कलमी आम का एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने नवदंपत्तियों से आह्वान किया कि वे जिस प्रकार अपने वैवाहिक जीवन को प्रेम, विश्वास और समर्पण से संवारेंगे, उसी प्रकार इस पौधे का भी संरक्षण करें। आने वाले वर्षों में यह पौधा उनके वैवाहिक जीवन की मधुर स्मृतियों का सजीव प्रतीक बनेगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। उनकी इस अनूठी पहल की उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने मुक्तकंठ से सराहना की।

नवदंपत्तियों को मिला आशीर्वाद, सफल रहा आयोजन

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शशिकांत पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विकास खंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने डॉ. संजय यादव, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पदाधिकारियों का किया सम्मान परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks