परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। क्षेत्र के बरह परगने में इस समय किसान नील गायों व घड़रोजों के आतंक से किसान त्रस्त हैं। किसानों का कहना है कि एक तरफ तो गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के कहर से हजारों एकड़ फैसले पानी में डूब कर नष्ट हो गयी। वहीं कुछ ऊपरी हिस्सों में बच्ची खुची फैसले घड़रोज नस्टकर दे रहे है।
क्षेत्र के नौदर, लक्ष्मणगढ़, रईया, कल्यानपुर, पहाड़पुर, भगवानपुर, समुदपुर, बैराठ, मैंडी, सढान, नादी , सहित दर्जनों गांव में किसान अरहर, बाजरे, व सब्जी की खेती किये हुए हैं। परंतु इस कमर तोड़ महंगाई में एक तरफ छुट्टा पशु दूसरी तरफ जंगली जानवर नीलगायें व घडरोज फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। कास्तकारो ने इन जंगली जानवरों को पकड़वायें जाने की मांग किया है। ताकि समस्या से निजात मिल सके।




