spot_img
22.9 C
Varanasi
Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Chandauli news- खेलो इंडिया संवाद में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, विद्यार्थियों में दिखा जोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

खेलों से मजबूत होता है व्यक्तित्व

सजीव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल, खिलाड़ियों, युवा शक्ति तथा देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने से संबंधित विचारों और संवाद को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना, सहयोग और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

2036 ओलंपिक की मेजबानी को बताया ऐतिहासिक अवसर

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत द्वारा वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के प्रस्ताव के संदर्भ में यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि भारत को ओलंपिक की मेजबानी का अवसर मिलता है तो यह देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इससे खेल अधोसंरचना, खेल प्रतिभाओं, पर्यटन, रोजगार तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की खेल पहचान को नई दिशा मिल सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को देश में विकसित हो रही खेल संस्कृति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. श्यामलाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेंद्र तिवारी, माय भारत से प्रीति श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संवाद को ध्यानपूर्वक सुना तथा खेलों और देश की खेल उपलब्धियों से जुड़े विषयों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन से महाविद्यालय परिसर में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना और विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में विधिक सहायता शिविर की तैयारी तेज, आठ लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री आवास का लाभ

सकलडीहा में प्री-मेगा शिविर का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, आठ वर्षीय अनन्या को किया गया पुरस्कृत परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks