spot_img
22.9 C
Varanasi
Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Chandauli news- रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, मिठाइयों के दाम बढ़े

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को सकलडीहा कस्बे में सुबह से शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही। राखी और मिठाइयों की खरीदारी के लिए कस्बे से लेकर मुख्य मार्ग तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पर्व को लेकर जगह-जगह राखी एवं मिठाइयों की दुकानें सजाई गई थीं।

राखी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़

रक्षाबंधन को लेकर विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियों की खरीदारी की। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही।

चीनी महंगी होने से मिठाइयों के बढ़े दाम

चीनी के दामों में वृद्धि का असर मिठाइयों की कीमतों पर भी दिखाई दिया। जामुन सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के दाम दुकानदारों ने बढ़ा दिए। इसके बावजूद पर्व को लेकर मिठाइयों की खरीदारी में कोई विशेष कमी नहीं आई।

दुकानदार बोले—खरीदारी पर असर नहीं

कस्बे के दुकानदार गोलू यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुनील मोदनवाल, श्याम केशरी, संजय, प्रभुनाथ और अनिल मोदनवाल सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने के कारण मिठाइयों की कीमतों में वृद्धि हुई है। हालांकि, रक्षाबंधन पर्व के उत्साह के चलते ग्राहकों की खरीदारी पर इसका खास असर नहीं पड़ा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में विधिक सहायता शिविर की तैयारी तेज, आठ लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री आवास का लाभ

सकलडीहा में प्री-मेगा शिविर का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, आठ वर्षीय अनन्या को किया गया पुरस्कृत परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks