spot_img
29.1 C
Varanasi
Friday, August 28, 2026
spot_img

Chandauli news- भारी बारिश के बाद जलभराव पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। जनपद में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन में परेशानी की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग गुरुवार को स्वयं स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने विकासखंड सदर के इलिया रोड तथा ग्राम नरसिंहपुर में जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और जलनिकासी व्यवस्था में शिथिलता पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आमजन को जलभराव की समस्या से जूझना पड़े और अधिकारी लापरवाही बरतें, यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इलिया रोड पर जाम नाले की जेटिंग मशीन से सफाई

इलिया रोड के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि राजमार्ग के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया तथा मुख्य नाला जाम होने के कारण जलनिकासी बाधित हुई और क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत द्वारा तत्काल जेटिंग मशीन लगाकर जाम नाले की सफाई शुरू करा दी गई।

नाला साफ होने के बाद पानी की निकासी तेजी से शुरू हो गई। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि नाले की पूरी तरह सफाई करा दिए जाने के बाद जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नरसिंहपुर में जलनिकासी न होने पर जताई नाराजगी

इसके बाद जिलाधिकारी सदर विकासखंड के ग्राम नरसिंहपुर पहुंचे। यहां बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर तथा चन्द्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जलनिकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से प्रभावित सभी क्षेत्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया जाए और जहां कहीं भी जलजमाव की स्थिति है, वहां तत्काल प्रभाव से पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जलजमाव के कारण आमजन को होने वाली परेशानी को गंभीरता से लिया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और जलनिकासी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर और अधिशासी अभियंता चन्द्रप्रभा को सभी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर धरातल पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जलनिकासी व्यवस्था बहाल होने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद संबंधित विभागों के अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद नहीं होंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, वायरल खबर का सामने आया पूरा सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर ने लोगों में पैदा किया भ्रम परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। पिछले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks