spot_img
27.6 C
Varanasi
Friday, August 14, 2026

हंडिया के मुंगराव मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादास: परीक्षा देने जा रहीं बीएससी की छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
भदोही। परीक्षा देने जा रही बीएससी छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गईं। घटना शनिवार को प्रयागराज के मुंगराव मोड़ हाईवे के पास हुईं। जब, पीछे से तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।

सुरियावां नगर के वार्ड 08 जयप्रकाश नगर निवासी संजना राय (21 वर्ष), पुत्री विजय प्रकाश राय, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल से प्रयागराज के हंडिया स्थित गुलबधर महाविद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने जा रही थीं। मोटरसाइकिल अनुज चौहान चला रहा था। जब वे मुंगराव मोड़ हाईवे के पास पहुँचे तो उसी दौरान पीछे से आ रहीं तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजना राय ट्रक की चपेट में आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। छात्रा के चाचा प्रकाश राय ने हंडिया कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks