spot_img
35.1 C
Varanasi
Tuesday, April 28, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा के तेंदूईपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विशाल राजभर सोमवार की रात अपने मित्र के साथ बाइक से निमंत्रण के लिए मुगलसराय की ओर जा रहा था। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन स्टेशन के पास बाइक असंतुलित होकर रेलवे पटरी की स्लीपर से टकरा गई जिससे मौके पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस द्वारा सकलडीहा सीएचसी लाया गया।  हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे घायल को भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गयी।

तेंदूईपुर गांव के श्रमिक कमलेश राजभर का 18 वर्षीय पुत्र विशाल राजभर और नारायण सोनकर का पुत्र विष्णु सोनकर सोमवार की रात 9 बजे अपने बाइक से मुगलसराय की ओर निमंत्रण के लिए जा रहे थे। कुचमन रेलवे स्टेशन का गेट खुला था। मुगलसराय की ओर से वाहन रही थी। मुडान होने के कारण सामने से आ रही वाहन के कारण बाइक असंतुलित होकर के रेलवे पटरी बिछाने वाली पत्थर की स्लीपर से टकरा गई। बाइक चला रहा युवक विशाल राजभर और विष्णु सोनकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एंबुलेंस से सकलडीहा सीएससी लाया गया । जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने विशाल राजभर को मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तारीफ पर पीएम की कार्रवाई की जा रही है। वही दूसरा युवक जिला अस्पताल में भरती है जिसका इलाज चल रहा है।

फौज में जाने का तैयारी कर रहा था युवक

परिजनों के अनुसार विशाल राजभर सकलडीहा इंटर कॉलेज का कक्षा 12 का छात्र था। फौज में जाने की तैयारी में जुटा था। उसकी अचानक मौत हो जायेगी परिवार के लोग सोचे नही थे। पिता कमलेश राजभर माता श्याम दुलारी बड़ा भाई विकास बहन अनिता राज का रोते रोते बुरा हाल था।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

खाद्यान्न का वितरण समयबद्ध तरीके से और सुव्यवस्थित हो: जिलाधिकारी

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बैठक की समुचित तैयारी न करने...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks