spot_img
27.1 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

खाद्यान्न का वितरण समयबद्ध तरीके से और सुव्यवस्थित हो: जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बैठक की समुचित तैयारी न करने पर जिलाधिकारी ने कोरमपूर्ति पर दी कड़ी चेतावनी

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में खाद्यन्न सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत जिला स्तरीय कमेटी एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बैठक की समुचित तैयारी न करने पर जिलाधिकारी ने कोरमपूर्ति पर कड़ी चेतावनी दी। कहा शासन के मंशानुरुप राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाय। किसी प्रकार की जनपद में घटतौली की शिकायत ना मिले इसके लिए समय समय पर छापेमारी सुनिश्चित होता रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें और खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। सतर्कता समिति की बैठक में अपात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त कर नए पात्रों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की जमाखोरी एवं अवैध भंडारण पर रोक लगाने हेतु लगातार छापेमारी चलाएं। अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की सूचना पर उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। साथ ही कोई भी एजेंसी संचालक निर्धारित राशि से अधिक की वसूली न करें इसकी भी जांच करें। उन्होंने खाद्यान्न उठान में लगे डोर स्टेप वाहनों के परिचालन पर भी आवश्यक निदेश दिए।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उठान के लिए वाहन की जो कमी है, उसे तत्काल दूर करें तथा सभी जगहों पर ससमय खाद्यान्न को पहुंचाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को जन वितरण प्रणाली दुकानों का वितरण के दौरान औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के दौरान समिति के सदस्य एवं चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपड़न अधिकारी राधवेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक सहित सभी सप्लाई इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कमालपुर में गूंजा व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार : रमेश अग्रहरि परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली कमालपुर। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks