spot_img
37.4 C
Varanasi
Saturday, July 18, 2026
spot_img

सकलडीहा में शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाया बकरीद का पर्व

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मस्जिद और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज सुबह सात बजे से शुरू हुआ। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने देश की अमन और शांति को लेकर दुआ करते हुए बकरीद की नमाज अदा किया। इस मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार और डेढ़ावल चौकी अर्न्तगत एक दर्जन गांव के मस्जिदों पर सुबह सात बजे से बकरीद की नमाज अदा की गई। इसको लेकर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि नईबाजार, सकलडीहा, तेनुवट, बथावर, चतुर्भुजपुर, बरठी, नौरंगाबाद, खोर, डेढ़गांवा, पौरा, गौसपुर, ढोढ़िया आदि गांवों के मस्जिदों पर एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दिया गया। शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया।

इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाल भूपेन्द्र निषाद, चौकी प्रभारी जनक सिंह, अजय शर्मा,राजेन्द्र सिंह,दिनेश राम,गोपाल तिवारी,राणा यादव,जगदीश यादव,धुरंधर,अभिमन्यु राय,डा.अकबर, डॉ.शाह आलम,अरमान,हाफिज गुलाम रब्बानी, हाफिज जोखू सिद्दीकी, नासिर अली, बरकत अली भोदू सहित अन्य पुलिस कर्मी और राजस्व कर्मी मौजदू रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नवागत एसडीएम का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत, न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks