spot_img
37.4 C
Varanasi
Saturday, July 18, 2026
spot_img

Chandauli news- तेन्दुई ईटवा ड्रेन की सफाई नहीं होने से किसानों का लाखों का नुकसान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। बंधी प्रखंड की सकलडीहा रजवाहा में तेन्दुई ईटवा ड्रेन (साइफन) की बीते कई साल से साफ सफाई नहीं होने से आसपास आधा दर्जन गांव के किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इससे किसानों का लाखों रूपये का नुकसान प्रतिवर्ष होता है। इसको लेकर किसानों की ओर से कई बार शिकायत किया गया है। इसके बाद भी बंधी डिविजन के अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

सकलडीहा रजवाहा से संबद्ध तेन्दुई ईटवा ड्रेन (साइफन) पूरी तरह से मिट्टी के सिल्ट से पटा पड़ा हुआ है। साइफन की कई वर्षो से साफ सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पाता है। इससे ताजपुर,दुर्गापुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर सहित अन्य गांव के हजारो एकड़ फसल बर्बाद हो जाता है। जिससे किसानों का लाखों रूपये प्रतिवर्ष नुकसान होता है। समय रहते अगर बंधी डिविजन के अधिकारियों की प्रयास से साफ सफाई नहीं हुई तो पुन: किसानों के फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है।

किसानों की ओर से कई बार तहसील दिवस से लेकर विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को बताया गया। बाबजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है।

किसान नेता अमित सिंह,श्रीप्रकाश कनौजिया,अरविंद सिंह,नवल किशोर सिंह, रामअवता, रणवीर सिंह, किनाराम सिंह,भानू प्रताप,दिनेश सिंह,भानू प्रताप, दिनेश राय,संजय मौर्या,घरभरन मौर्या,राम सिंह,नरसिंह राम,जोगिंदर कुशवाहा आदि किसानों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि किसानों की समस्या का शीघ्र ही समाधान कराया जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा कोई नौनिहाल, चंदौली में शिक्षा से जोड़ने को घर-घर दस्तक

16 जुलाई से 14 अगस्त तक ‘शारदा’ कार्यक्रम के तहत 1,185 विद्यालयों के सेवित क्षेत्रों में होगा सर्वेक्षण, 6...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks