spot_img
43.8 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

बढ़ते हुए शीत लहर एवं तापमान में अत्यधिक गिरावट होने से कक्षाओं का पठन-पाठन 2 दिन तक बंद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के अनुमति दिनांक 28.12.2025 के क्रम में बढ़ते हुए शीत लहर के कारण तापमान में अत्यधिक गिरावट होने पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत शीत लहर एवं एवं घना कोहरा छा जाने के कारण बेसिक शिक्षा परिषदीय के समस्त विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त / समस्त बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में प्री प्राईमरी/ नर्सरी से कक्षा-08 तक की कक्षाओं का पठन-पाठन दिनांक 29 एवं 30.12.2025 तक स्थगित किया जाता है।

साथ ही समस्त कार्यरत शिक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य विद्यालय संबंधी कार्य यथा-एस.आई.आर., ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल तैयार करना, डी०बी०टी०, यू-डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पार्वटी एवं अन्य निर्देशित कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

अतः उक्त आदेश का अनुपालन सभी सम्बन्धित कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks