spot_img
34.5 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति में ब्लाक पर कार्यक्रम का आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अहिल्यावाई होल्कर पूरे देश की महिलाओं के लिये आदर्श

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। विकास खण्ड सभागार में गुरूवार को अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनको महान शासक और उनके प्रेरणादायक जीवन से सिख लेने की बात कही।इस मौके पर महिलाओं के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्क्ष अनिल सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक थी। उन्होंने शासन के साथ ही सनातन की रक्षा की। वही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाज का विकास कर रहे है। आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। हर क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांवो में कच्चे मकान नही दिखते। सरकार ने महिलाओं को पक्के मकान देकर उनके जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाया है।

इस मौके पर मुख्य वक्ताय सुनीता सिंह,विजय गुप्ता, बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ बजरंगी पाण्डेय, एपीओ अभिनव पाण्डेय,प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान,श्याम सुंदर चौहान, टुनटुन सिंह,नवनीत सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव,साधना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही। संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks