spot_img
35 C
Varanasi
Saturday, June 13, 2026

चंदौली में बी.एड. प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी: 31 मई को 14 केंद्रों पर 6320 छात्र देंगे परीक्षा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-2027 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। आगामी 31 मई को होने वाली इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी न्याययिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सकलडीहा पीजी कालेज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर गहन चर्चा की गई।

जिले के सभी 14 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों, केंद्र प्रतिनिधियों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। सभी उपस्थित अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप बी.एड. प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

सकलडीहा पीजी कालेज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले के 14 केंद्रों पर कुल 6320 छात्र-छात्राएं दो पालियों में यह प्रवेश परीक्षा देंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और निरीक्षण में शासन स्तर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों के प्राचार्य उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मनियारपुर गांव में जनचौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शुक्रवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks