spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- 100 किमी रफ्तार वाली आंधी का अलर्ट, चंदौली जनपद समेत कई जिलों पर मौसम का कहर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अत्यंत भीषण मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। जारी चेतावनी में कहा गया है कि 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकते हैं।

आगरा, अम्बेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फ़तेहपुर, फ़िरोज़ाबाद, ग़ाज़ीपुर, हमीरपुर जिलों में मौसम का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूर रहने की अपील की गई है। किसानों को भी अपनी फसलों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासनिक सहायता लेने की अपील की गई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks