spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

किसानों ने भूपौली पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। ब्लॉक के भूपौली विद्युत उपकेन्द्र पर किसानों ने सोमवार को खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ किसानो सहित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने जेई और एसडीओ को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

भूपौली पावर हाउस से जुड़े भूपौली, डेरवा, खर्रा, महरखां, कैली, ककरही कला, सहरोई, सराय पकवान सहित दर्जनों गांवों में जर्जर तार और खंभों के कारण ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे किसानों के पंप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की भी शिकायत की है। इसी को लेकर सुबह किसानों ने पावर हाउस पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जेई इंद्रजीत सिंह ने नाराज किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं को जल्द दूर करने का वादा किया। कुछ ही देर में एसडीओ सियाराम यादव पावर हाउस पहुंचे। उन्होंने किसानों से शांत होकर अपनी समस्याएं बताने का आग्रह किया। अधिकारियों ने समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन करने वाले मे भारतीय किसान यूनियन के महासचिव रामनगिना शर्मा, कुबेरनाथ मौर्य, राजीव यादव, बलवंत सिंह, डब्लू सिंह, रामविलास राम और जोगिंदर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर कर दी गई है। स्मार्ट मीटर की समस्या को भी चेक मीटर लगाकर जल्द दूर कर लिया जाएगा। जेई और एसडीओ के एक सप्ताह के आश्वासन व निवेदन के बाद जाकर किसान शान्त हुए। तब जाकर किसान शान्त हुए।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks