spot_img
38.2 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

व्यापारियों ने नाला निर्माण के साथ पुलिया निर्माण शीघ्र कराये जाने की मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

जेसीबी से कूड़ा करकट हटाकर सड़क किया गया समतल

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर दुकानों के सामने जलभरॉव को लेकर कारोबारी परेशान थे। बीते रविवार को व्यापारियों ने जलभरॉव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। मंगलवार को कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क को समतल करते हुए कूड़ा करकट हटाये जाने से जलभरॉव की समस्या से लोगों को निजात मिला। व्यापारियों ने शीघ्र पुलिया और नाला निर्माण पूरा कराये जाने की मांग किया।

सकलडीहा कस्बा में लम्बे समय से नाला और सड़क निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर डाकघर तक सड़क पर जलभरॉव की समस्या बनी रहती है। व्यापारियों ने कई बार डाकघर के समीप अधूरा पड़े पुलिया की निर्माण की मांग उठाया। लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से कोई रूचि नही लेने से आये दिन जलभरॉव सड़क पर होने से व्यापारी परेशान है। बीते रविवार को दुकानों के सामने जलभरॉव को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मंगलवार को एपको कार्यदायी संस्था की ओर से जलभरॉव वाले स्थल से कूड़ा करकट को हटाकर सड़क को समतल किया गया। जिससे जलभरॉव की समस्या दोबारा न हो सके।

वही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि जबतक पुलिया का निर्माण नहीं होगा तबतक सड़क पर जलभरॉव की समस्या बनी रहेगी। व्यापारियों ने नाला निर्माण के साथ पुलिया निर्माण शीघ्र कराये जाने की मांग उठाया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks