spot_img
18.1 C
Varanasi
Tuesday, November 24, 2026
spot_img
spot_img

सर फोड़ परंपरा देखने को उमड़ा जन सैलाब, भारी फोर्स की मौजूदगी में संपन्न

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। नाग पंचमी के अवसर पर विशुपुर और महुआरी खास गांव के बीच वर्षों पुरानी सरफोड़ परंपरा मंगलवार को पारंपरिक रूप से संपन्न हुई। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण का भारी हुजूम उमड़ा रहा। वही संभावित बवाल को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर रखी थी। इस बार पुलिस की सतर्कता के चलते पत्थर बाजी की घटनाएं नहीं हो सकी।

नाग पंचमी की सुबह से ही दोनों गांव में तैयारी शुरू हो गई थी महिलाएं और पुरुष अपने-अपने गांव के मंदिरों में एकत्र हुए पूजा पाठ के बाद महिलाओं द्वारा पारंपरिक कजरी गीत गाए गए वह दोपहर तक चला। शाम 4 बजे के बाद दोनों गांव की महिलाएं व पुरुष नाले के पास निर्धारित स्थल पर एकत्र हुए जहां महिलाओं ने परंपरा के तहत फूहड़ गालियों वाले पारंपरिक गीत गाकर पुरुषों को उसकाया परंपरा के अनुसार इसके बाद आमतौर पर पत्थर बाजी होती है। जो तब तक चलती है जब तक किसी के सर से खून ना निकल जाए, पहले वर्षों में इस दौरान कई लोग घायल हो जाते थे, यहां तक की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ जाते थे।

हालांकि इस बार क्षेत्राधिकार व बलुआ थाना की सतर्कता से पत्थर बाजी को रोकने में सफलता मिली कुछ युवाओं ने प्रयास जरूर किया लेकिन दोनों ओर से तैनात भारी फोर्स को देखते हुए भाग खड़े हुए।

क्षेत्राधिकार रघुराज व बलुआ थाना इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा स्वयं मौके पर बाहरी पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने पहुंची केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम

मरीजों से किया सीधा संवाद, ओपीडी से लेकर प्रसव कक्ष और जांच केंद्रों का लिया जायजा परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks