spot_img
31.5 C
Varanasi
Thursday, July 30, 2026
spot_img

Chandauli news- खाद दुकानों पर एसडीएम की छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर खंगालते ही मची खलबली

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

तीन स्थानों पर पहुंचकर जांची खाद-बीज की उपलब्धता, अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई के संकेत

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बुधवार को तहसील क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण और छापेमारी की। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर और पंजीयन संबंधी अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति का मिलान किया गया।

स्टॉक रजिस्टर से मौके पर उपलब्ध खाद का कराया मिलान

एसडीएम ने तहसीलदार अनुराग सिंह तथा नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल और राजेंद्र प्रसाद के साथ चहनियां, कमालपुर, गौसपुर, डेढ़ावल, नागेपुर, तेंदुई और सकलडीहा में संचालित विभिन्न खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों से स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत कराकर उसमें दर्ज मात्रा का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान किया। साथ ही दुकानों के पंजीयन और अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई।

किसानों से भी ली बिक्री दर की जानकारी

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर खाद खरीदने पहुंचे किसानों से अधिकारियों ने बिक्री दर की जानकारी ली। इसका उद्देश्य किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराना और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर अंकुश लगाना रहा। कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक का समुचित मिलान नहीं कराए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए।

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार खाद-बीज की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता और बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं में खलबली की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी दुकानों की जांच जारी रहेगी और अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में डीएम का सख्त संदेश: लापरवाही छोड़िए, नहीं तो कार्रवाई के लिए रहिए तैयार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद की रैंकिंग और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही पर गुरुवार को जिलाधिकारी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks