spot_img
26.6 C
Varanasi
Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Chandauli news- एआरटीओ कार्यालय में फाइलों पर धूल देख भड़के डीएम, अनुपस्थित कर्मियों पर गिरी गाज

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई, एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ कारण बताओ नोटिस के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं में मिली कमियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने तथा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

धूल से अटी मिलीं पत्रावलियां, रखरखाव को लेकर सख्ती

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में रखी विभिन्न पत्रावलियों एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। कई पत्रावलियों पर धूल जमी मिलने तथा उनके रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी शासकीय अभिलेखों को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रखने के निर्देश दिए।

अनुशासनहीनता पर चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा जनसंपर्क अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आम नागरिकों से लिया कार्यालय की कार्यप्रणाली का फीडबैक

जिलाधिकारी ने कार्यालय में अपने कार्यों के लिए आए आम नागरिकों से भी बातचीत की। उन्होंने नागरिकों से कार्यालय की कार्यप्रणाली, कार्यों के निस्तारण में लगने वाले समय तथा दलालों के हस्तक्षेप के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनके कार्यों का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साफ-सफाई और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय सीधे आम जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यालय है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल तथा आवेदकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के साथ ही आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में डैडीज़ स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks