spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत समाधान दिवस का होगा आयोजन: जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

गांवों में ही किया जाएगा समस्याओं का निस्तारण

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। ग्राम पंचायत समाधान दिवस का आयोजन किए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे की अध्यक्षता मे सोमवार को बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को तहसील दिवस और थाना दिवस में आना पड़ता है। तो ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान तत्काल ग्राम पंचायतों पर ही किया जाएगा जिसमें भूमि से संबंधित विवाद के लिए ग्राम पंचायत से संबंधित लेखपाल व विट के पुलिस कर्मी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का पूर्ण रूप से लाभ आम जनमानस को मिले इसकी जिम्मेदारी सभी उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी की होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य है कि लोगों को छोटी छोटी समस्याओं को लेकर भटकना ना पड़े। इसमें अगर ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान नहीं हो रहा तो संबंधित क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये उसको थाना दिवस में निस्तारित करे अगर वहा भी सम्भव नहीं है तो संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्वाइंट स्थलीय निरीक्षण कर जनपद स्तर पर लाए।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से आम जनता की परेशानियों को दूर करने में काफी सहूलियत होगी। समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रत्येक शुक्रवार को दो पाली में किया जाना है प्रथम पाली में प्रातः11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एक गांव द्वितीय पाली 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक दूसरे गांव में आयोजित किया जाएगा। भूमि से संबंधित समस्या के साथ अन्य जैसे आय-जाती किसी योजना से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इसके लिए भूमि विवाद के शिकायत/ निस्तारण रजिस्टर और अन्य शिकायत/ निस्तारण रजिस्टर बनेगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई,अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर,अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वी०रा०,पुलिस क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks