परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ शनिवार को सवर्ण समाज के युवा नौजवानों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट पर भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने संतोष वर्मा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेटियों की इज़्ज़त पर टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सवर्ण समाज के नेताओं ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि समाज अपनी बेटियों की गरिमा और सम्मान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। सरकार और प्रशासन से मांग है कि अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विरोध प्रदर्शन करने वाले में रोहित तिवारी, अमित तिवारी, शैलेश मिश्र, मोहित तिवारी, अवनीश पांडेय, अंकित पांडेय, अमन सिंह, शशि मिश्रा, रामदयाल यादव और रजत रवि रहे।



