spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

प्रीमियम लीग कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन: अदलहाट की टीम ने एक रन से मैच जीत कर फाइनल किया अपने नाम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चकिया। शिकारगंज क्षेत्र ‌के मुड़हुआ गांव मे प्रीमियम लीग ‌कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को फाइनल मैच के साथ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि ‌एमएलसी ‌आशुतोष सिंहा रहे। फाइनल मुकाबला अदलहाट और नारायणपुर मिर्जापुर के ‌‌बीच खेला गया। जिसमें अदलहाट ने एक रन जीत अपने नाम किया।

गुरुवार को प्रीमियम लीग ‌कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का ‌फाइनल मैच खेला गया जिसमे अदलहाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी टीम ने 15 ओभर मे 107 रन बनाया। जिसमें दूसरी पारी मे बैटिंग करने उतरी नारायणपुर की टीम ने 106 रन ही बना सकी। अदलहाट की टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को एक रन से जीत कर फाइनल ट्राफी अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच ‌नीलू यादव रहे जिन्होंने 22 ‌गेद पर 56 रन की पारी खेली। वही मैच ऑफ़ द सीरीज ‌‌अभिनव यादव ‌को दिया गया।

मुख्य अतिथि ‌एमएलसी ‌आशुतोष सिंहा ने ‌अपने हाथों से ‌ विजेता टीम उपविजेता टीम को ‌पुरस्कृत किया। वही मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि ‌खेल से मानसिक विकास होता है, गांव के खेल से ही ‌जनपद तथा ‌राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ‌स्तर तक पहुंचा जा सकता है। इस लिए ग्रामीण स्तर पर खेल पर जोर देना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, दशरथ सोनकर, युवा नेता शमशेर यादव, गीता देवी, प्रधान विमलेश यादव अमर, रमेश यादव, इंद्रजीत यादव, पूर्व प्रधान सुदामा यादव हेतिमपुर, अश्वनी सोनकर सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित प्रधान एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks