spot_img
28.2 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

भागवत कथा मुक्ति का सरल व सुगम मार्ग- शिवम द्विवेदी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

कन्यादान दुनिया का सबसे बड़ा दान

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। भागवत कथा मुक्ति का सोपान मुक्ति की सीढ़ी है। अगर हम अपने जीवन में मुक्ति पाना चाहते हैं तो भागवत की कथा अवश्य सुननी चाहिए। जिस व्यक्ति का कल्याण श्राद्ध आदि से भी नहीं होता उसकी मुक्ति भागवत कथा से हो जाती है। उक्त बातें कथावाचक शिवम द्विवेदी ने पिपरी गांव में आयोजित भागवत कथा के सातवें दिन कही।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा मुक्ति का सबसे सरल और सुगम मार्ग है। किसी को बेटी सौभाग्य से व बेटा भाग्य से होता है। नारायण व शिव में कोई अंतर नहीं होता है। कन्यादान दुनिया का सबसे बड़ा दान बताया गया है। क्योंकि दूसरा दान करने के बाद मन में कहीं न कहीं अभिमान आने का भय रहता है। लेकिन कन्यादान ऐसा दान है।जिससे अभिमान नहीं आता बल्कि अभिमान का नाश हो जाता है। आज हमारे समाज में भ्रूण हत्या एक बहुत बड़ा कलंक बना हुआ है। जबकि भ्रूण हत्या के समान संसार में दूसरा कोई पाप नहीं है। सुदामा व कृष्ण की दोस्ती संसार को एक संदेश देता है। प्रभु श्रीकृष्ण बताते है कि व्यक्ति को सत्ता मिल जाए।यह सुखद एहसास है। बावजूद उसके पास विवेक नहीं हो तो उसका समापन सुनिश्चित है। संगीतमय श्रीमद भागवत में पंडित अखिलेश द्विवेदी, पंडित संसार पाठक का सराहनीय योगदान रहा।

कथा का रसपान करने वालों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान रमेश राय,आनंद राय, रजत राय,आशुतोष राय, राघवेंद्र राय, श्रीमय राय, मोहन राय,आलोक राय, चक्रधारी राय, अवध बिहारी राय, मदन राय, शशि राजभर, रमेश प्रजापति,बंधु राम, दिनेश सिंह,रामलाल राम, रिजवान अली, मंजू, हीरावती, मीरा,प्रीति, विभा,माया, कृष्णावती देवी आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क या झील? सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर जलभराव से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर हुई बारिश ने हाईवे निर्माण कार्य की खामियों को एक बार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks