spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- संघर्ष के बाद एकता की जीत, सकलडीहा बार में नई कार्यकारिणी का आगाज

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अधिवक्ता समाज का मार्गदर्शक, न्याय और एकता का प्रहरी: श्रीनाथ त्रिपाठी

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद मंगलवार को सकलडीहा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव, महामंत्री पद पर रामराज सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को जोड़ने का कार्य करता है। अधिवक्ता किसी जाति या वर्ग को देखकर न्याय का प्रहरी नहीं होता, बल्कि वह पूरे समाज के हित में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई-झगड़े से सम्मान नहीं मिलता, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करने पर अधिवक्ता की पहचान बनती है। इसके पूर्व अतिथियों का तहसील के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष साबिर अली, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार सिंह, मनोज पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अंगद सिंह कुशवाहा, बब्बन सहित अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में यशवंत सिंह यादव, हजारी सिंह, नितिन तिवारी, अखिलेश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, अरुण कुमार, संजय त्रिपाठी, नरसिंह, धर्मदेव, अजय कुमार, मनोज पांडेय, अनिल दूबे, रोहित तिवारी, कमलेश पाठक, पिन्टू यादव, सारंग, मुकेश पाल, पंकज सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks