spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

ऑनलाइन बुकिंग करने पर निःशुल्क मिलेगा चना-मटर एवं मसूर का मिनीकिट बीज: जिला कृषि अधिकारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद के सभी किसान भाईयों को अवगत कराना है कि रबी- 2025-26 में निःशुल्क दलहनी बीज मिनीकिट वितरण हेतु आवेदन/बुकिंग प्रारम्भ हो गयी है। जिसके अन्तर्गत जनपद के किसान भाईयों को चना 16 किग्रा के पैकेट, मटर के 20 किग्रा के पैकेट एवं मसूर के 8 किग्रा के पैकेट निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेगे। इसके निष्पादन एवं पारदर्शी वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन लातरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के द्वारा किया जायेगा तथा एक किसान को एक ही बार मिनिकिट का बीज दिया जायेगा।

इन्छुक किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हे कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर (https://agridarshan.up.gov.in) पर अनिर्वाय रूप से बुकिंग कराना होगा, बुकिंग 01 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 25 सितम्बर तक चलेगी तभी किसान भाईयों से अपील है जिसको चना, मटर, मसूर के बीज की आवश्यकता हो वह कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग कराना सुनिश्चित करें। बुकिंग के लिए यह आवश्यक है कि उनका किसान पंजीकरण हो अगर इन्छुक किसानों की संख्या ज्यादा होगी तथा उनका चयन लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। जनपद चन्दौली के मसूर के 750 पैकेट, मटर का 200 पैकेट एवं चना के 125 पैकेट का आवंटन किया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन काल में मछली पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

प्रजननशील मछलियों के शिकार पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। मंगलवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks