spot_img
15.7 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- गांधी जयंती पर चंदौली में खेल प्रतियोगिता, इच्छुक खिलाड़ी सुबह 7 बजे कराएं पंजीकरण, जानें जरूरी बातें

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पुरुषों के लिए 5 और महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर की होगी प्रतियोगिता, प्रथम से छठे स्थान तक खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। गांधी जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती को पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।

पुरुष और महिला वर्ग में होगी स्पर्धा

उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की पैदल चाल स्पर्धा होगी। जनपद के इच्छुक खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

सुबह सात बजे होगा पंजीकरण

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे खेल मैदान में किया जाएगा। इसके बाद सुबह 7:30 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी।

छठे स्थान तक खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार

प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम से छठे स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग ने जनपद के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।

इस नंबर पर करें संपर्क

प्रतियोगिता और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी के लिए एथलेटिक्स प्रशिक्षक विश्राम पाल से मोबाइल नंबर 9415819345 पर संपर्क किया जा सकता है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिव्यांगजनों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks