spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

21वीं पुण्यतिथि पर डगरिया सरकार के आश्रम में अखंड भजन कीर्तन और भंडारा का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

औघड़ संत महात्मा सदैव जनमानस के लिये वरदान

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। चतुर्भुपजपुर स्थित औघड़ संत डगरिया सरकार की 21वीं पुण्यतिथि पर अखंड भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक सकलडीहा विशिष्ठ अतिथि आशुतोष सिन्हा एमएलसी और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू कार्यक्रम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इस मौके पर भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भक्तिमय गीतों को सुनने के लिये सुबह से लोगों की भीड़ जुटा रहा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि औघड़ संत का आर्शिवाद मात्र से जीवन में भारी परिवर्तन आता है। औघड़ संत महात्मा सदैव जनमानस के लिये वरदान है। वही विशिष्ठ अतिथि आशुतोष सिन्हा एमएलसी और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि संत महात्मा भगवान के स्वरूप होते है। इनके दर्शन मात्र से जीवन के कष्ट दूर हो जाते है। इसके पूर्व अंखड रामायण कथा का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी नंद मुरारी यादव चाखन, राजउजागिर गोंड, प्रधान अरविंद यादव,सिंटू,अश्वनी श्रीवास्तव,नंदलाल सिंह यादव,नामवर,विजेन्द्र यादव, राजेश मोदनवाल,बैकुंठ,संतोष चौरसिया,प्रवीण जायसवाल,अन्नू जायसवाल सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फाइल निस्तारण के विवाद में अधिवक्ता पर हमला, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती

राजस्व लिपिक पर गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश; आंदोलन की चेतावनी तहसील में विवाद के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks