spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

अतिक्रमित नालों पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, 1.25 लाख जुर्माना भी वसूला

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सारनाथ और वरुणापार जॉन में कई नालों पर किये गए अतिक्रमण जेसीबी लगाकर तोड़ा गया

परिवर्तन टुडे/डेस्क
वाराणसी। नगर निगम ने नालों पर किये गये अतिक्रमण को तोड़ने का अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया। इस क्रम में सारनाथ और वरुणापार जोन में अभियान चलाकर कई स्थानों पर अतिक्रमण तोड़ा गया और अतिक्रमण करने वालो से सवा लाख रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया। अभियान के पहले दिन नगर निगम ने वरूणापार जोन में सुबह 10 बजे जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनंद के नेतृत्च में नदेसर व भोजूबीर में अभियान चलाया। जिसके अन्तर्गत बड़े नालों पर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर तोड़ा गया।

तहसील के सामने नगर निगम का बड़ा नाला है। जिस पर का प्रतिष्ठान स्वामी ने टाइल्स लगाकर अतिक्रमण किया था। नगर निगम ने भारी विरोध के बादभी बुलडोजर लगाकर लगभग 200 मीटर लगे टाइल्स को तोड़कर अतिक्रमण हटा दिया। वहीं दूसरी तरफ सारनाथ जोन के जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें कालीमाता मंदिर से पहड़िया चौराहा तक, पहड़िया चौराहा से ओमनगर चौराहा तक तथा ओम नगर चौराहा से रोनाबेला मार्ग पर नालों पर किये गये अतिक्रमण को तोड़ा गया तथा 11 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।

वहीं जोनल अधिकारी आदमपुर मृत्युजंय नारायण मिश्र के नेतृत्त्व में छविमहल के पास नाले पर किये गये भारी अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया तथा अतिक्रमण करने वालों से 1.14 लाख रुपया जुर्माना भी वसूला गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी जोनल अधिाकारियों को निर्देशित किया है कि उनके जोन के अन्तर्गत जहॉ कहीं भी नालों, नालियों पर अतिक्रमण किया गया हो तो तत्काल अतिक्रमण हटाये जाने की नोटिस दिया जाय। यदि सम्बन्धित व्यक्ति निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नही हटाता है तो उसे जेसीबी से तोड़ा जाय।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से प्रतिदिन सभी जोनो में चलेगा। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे तत्काल अतिक्रमण हटा लें अन्यथा अतिक्रमण हटाते हुये जुर्माना भी वसूला जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks