spot_img
30.8 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- विषैली जंतु के काटने से सो रहे बर्जुग किसान की मौत से कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के दिनदानपुर गांव में रविवार को दोपहर एक बजे करीब चारपाई पर सो रहे 85 वर्षीय रामनगीना कुशवाहा के हाथ में किसी विषैली जंतु के काट लेने से मौत होगयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

दिनदासपुर गांव के 85 वर्षीय रामनगीना कुशवाहा खाना खाने के बाद घर के मड़ई में चारपाई पर अकेले शो रहे थे। इसी बीच किसी विषैली जंतु के काट लेने से अचेत हो गये। कुछ देर बाद पत्नी छाया देवी जगाने गयी। लेकिन पति के मुंह से झाग और हाथ में कटा निशान देख चिल्लाने लगी। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन निजी हास्पीटल ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही घटना के बाद पत्नी छाया देवी पुत्र विजमल,नितिश सहित परिवार के अन्य लोगों के रोते रोते बुरा हाल था।

कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि दिनदासपुर गांव के एक बुर्जुग को किसी विषैली जंतु के काटने से बर्जुग की मौत होगयी है। पीएम के लिये शव को भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिती स्पष्ट हो पायेगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks