spot_img
28.2 C
Varanasi
Friday, August 14, 2026

लाखों की लागत से पूर्व में क्षेत्र पंचायत और पीडब्ल्यूडी से बनी थी सड़क, गड्ढे में तब्दील

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  चिराग तले अंधेरा कुछ ऐसा ही ब्लॉक मुख्यालय से तहसील जाने वाली मार्ग पर नाला और सोखता गड्ढा का इंतजाम नहीं होने पर लाखों की लागत से पूर्व में क्षेत्र पंचायत और पीडब्ल्यूडी से बनी सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को गंदा पानी से होकर जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ईटवा और नागेपुर के प्रधान और सचिव नाला और सोखता गड्ढा बनवाने को लेकर अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय से तहसील जाने वाली मार्ग पर बीते दिनों क्षेत्र पंचायत से लाखों रूपये खर्च करके ब्लॉक की बाउड्री तक नाला निर्माण और इंटर लॉकिग निर्माण कराया गया। वही पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क की पिचिंग कराकर सड़क गड्ढा मुक्त किया गया। लेकिन ब्लॉक की बाउड्री के बाद नाला और सोखता गड्ढा का इंतजाम स्थानीय ग्रामीण और विभाग की ओर से नही किया गया। जिससे ग्रामीणों का नाबदान का पानी सड़क पर बहने से इंटर लॉकिग मार्ग और पीचिंग मार्ग पर जगह जगह गड्ढा होगया है। आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को काफी समस्या हो रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर पंचायत विभाग अनजान बना हुआ है। ग्रामीणों ने बाउड्री के बाद नाला और सोख्ता गड्ढा निर्माण की मांग उठाया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks