spot_img
33 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज केंद्र पर आरओ-एआरओ परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज मे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार को सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर कुल आयोग द्वारा 387 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे जिसमें 156 अभ्यर्थी उपस्थित हुए एवं 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जिला प्रशासन एवं महाविद्यालय के कड़े अनुशासन व्यवस्था में संपन्न हुई।

परीक्षार्थियों की जांच डिजिटल माध्यम से हुई। उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर, एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस,शासन की मंशा एवं परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए निरंतर चक्रमण करते रहे। केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे प्राचार्य सकलडीहा पीजी कॉलेज व सहायक केंद्र अध्यक्ष प्रो शमीम राइन, प्रोफेसर विजेंदर सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ श्याम लाल यादव, डॉ संदीप सिंह डॉक्टर यज्ञनाथ पांडेय, स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्री राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र भारती सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण परीक्षा को लेकर चौकन्ना रहे।

केंद्र पर सकुशल परीक्षासंपन्न कराए जाने पर केंद्र पर उपस्थित सभी जिला प्रशासन, आंतरिक एवं बाह्य प्राध्यापक एवं कर्मचारियों के कर्तव्यपरायणता के प्रति प्राचार्य ने हृदय से धन्यवाद व्यापित किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks