spot_img
19.4 C
Varanasi
Thursday, November 5, 2026
spot_img
spot_img

कक्षा 11 के छात्र के पेट में मारा चाकू, हालत गम्भीर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदीतारा गांव स्थित किराने दुकाने की दुकाने पर बैठे एक किशोर को शुक्रवार की दोपहर कुछ युवकों ने फोन करके शनि मंदिर पर बुलाया। जहां किशोर के पहुंचते ही वहां मौजूद युवक उससे उलझ गये। इस दौरान एक युवक ने किशोर के पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गये। चाकू लगते हुए किशोर लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी सेठराम पटेल की क्षेत्र स्थित बाजार में किराना की दुकान है। सेठटराम की पुत्री की रिंग सेरेमनी होनी है, ऐसे में शुक्रवार को अपने पुत्र राज पटेल (17) को दुकान पर बैठाकर पत्नी व पुत्री के साथ बनारस सामान खरीदने गये थे। दोपहर लगभग एक बजे राज के मोबाइल पर कुछ युवकों ने फोन करके उसे पास के ही शनि मंदिर पर बुलाया। इस दौरान राज पटेल से युवकों का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू निकालकर राज के पेट में मार और मौके से फरार हो गये। पेट में चाकू लगने वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया। राज को घायल देख लोगों ने उसे पास एक क्लीनिक पर भर्ती कराया। इसके बाद फिर उसे एक निजी अस्पताल ले गये। जहां आवश्यक उपचार के चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राज कक्षा 11 का छात्र है। घटना के पीछे लोग छात्रों का पुराना विवाद बता रहे है।

सीओ ने बताया कि किशोर को चाकू मारने का मामला सामने आया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

4 नवंबर को मिला अनुमोदन, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क देख सकेंगे मतदाता परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks