spot_img
21.9 C
Varanasi
Saturday, November 7, 2026
spot_img
spot_img

दर्जनों पत्रकारों ने मिलकर मनाया वरिष्ठ पत्रकार लल्लू सिंह राही का 66वाँ जन्मदिन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ईमानदारी निष्ठा लग्न के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। विकास खंड क्षेत्र के एक लॉन स्थित कार्यालय पर बुद्धवार को एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार मे लगातार 45 वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार लल्लू सिंह राही का जन्मदिन दर्जनों की संख्या मे उपस्थित पत्रकारों द्वारा मनाया गया। वही श्री राही ने अपने अन्य पत्रकार साथियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी निष्ठा लग्न के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।

पत्रकारिता जगत के जाने माने वरिष्ठ पत्रकारों में अपनी पहचान बनाने वाले तथा अपनी कलम से सामाजिक समस्याओं से क्षेत्र के विकास में अपना अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार लल्लू सिंह राही ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मां खखरा देवी मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किए, उसके बाद अपने पत्रकार साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा लोगों का आशीर्वाद लिए।

राही ने अपने अन्य पत्रकार साथियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी निष्ठा लग्न के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित भी किये। कहा कि पत्रकारिता मुख्य रूप से यह समाज में घटनाओं, समाचार और जानकारी को प्रसारित करने का कार्य करती है। जनता को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। पत्रकारिता जनमत को आकार देने और व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
पत्रकारिता समाज की आवाज होती है और आम जनता की समस्याओं, विचारों और मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करती है।

जन्मदिन के इस मौके पर जितेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेश गुप्ता, धनंजय ओझा, अंजनी पाण्डेय, शिव प्रकाश यादव ,पन्नालाल सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, मंगलवार को चंदौली में रहेगा अवकाश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में स्थानीय अवकाश को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आदेश जारी किया है।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks