spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

बगैर सूचना सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से राहगीरों को परेशानी: चार पहिया वाहन सहित एम्बुलेंस कर्मीयों को फजीहत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मुगलसराय और वाराणसी ट्रेन पकड़ने के लिये जाने वाले यात्रियों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में बीते तीन सालों से हाइवे सड़क निर्माण हो रहा है। इसके बाद भी मात्र एक किलोमीटर सड़क का निर्माण दोनों पटरी पूरा नहीं हो पाया है। रविवार को बगैर सूचना दिये कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर हाइवे निर्माण के लिये रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को शाम तक हाइवे निर्माण के लिये रास्ता बंद रखा जायेगा। वैकल्पिक रूप से बथावर और ताजपुर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिये सुविधा शुरू किया गया है।

सकलडीहा में हाइवे निर्माण को लेकर व्यापारी से लेकर पटरी दुकानदार परेशान है। डा.आम्बेडकर तिराहा से होकर रेलवे स्टेशन सकलडीहा जाने वाले यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। रविवार को सुबह बगैर सूचना सकलडीहा अलीनगर तिराहा बंद कर दिये जाने से मुगलसराय और वाराणसी से आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। एम्बुलेंस कर्मी और सवारी वाहनों को पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ा। बड़ी वाहनों को अलीनगर से ही चंदौली होते हुए चहनिया, कमालपुर, धानापुर और सैदपुर के लिये जाना पड़ा।

रविवार को अलीनगर तिराहा के समीप लगने वाली मीना बाजार में जाने वाली महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा हुई। कार्यदायी संस्था की ओर से बगैर सूचना सड़क निर्माण के लिये ढ़लाई शुरू कराने से ग्रामीण और राहगीर कोसते नजर आये। ट्रेन पकड़कर जाने वाले यात्री भी परेशान दिखे। दर्जनों दुकानदारों की कारोबार प्रभावित रहा। तेन्दुईपुर सहित अन्य गांव के बिमार और जरूतर मंद लोगों को वैकल्पिक रास्ते से होकर जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन को आवागमन को लेकर काफी मशक्कत उठानी पड़ी। इस

बाबत कार्यदायी संस्था के प्रबंधक डीके स्वामी ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद शाम को आने जाने के लिये रास्ता शुरू कराया जायेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks