spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

जरूरत मंद गरीबों और राहगीरों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शीतलहर और ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने अलाव और जरूरत मंदों को कंबल वितरण का निर्देश दिया है। इस क्रम में मंगलवार की देर रात एसडीएम कुंदन राज कपूर और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल रात्रि भ्रमण करके राहगीर और जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया। राजस्व कर्मियों को सुबह और शाम को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश दिया।

शासन प्रशासन की ओर से ठंड और शीत लहर को देखते हुए लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। लोगों को देर रात तक नहीं घूमने के लिये जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोहरा को देखते हुए सड़क पर भारी वाहनों को खड़ा रखने के लिये भी प्रतिबंधित किया गया है। जिससे कोई अप्रिय दुर्घटना न हो सके। इसके साथ ही जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने और जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है। मंगलवार की देर रात एसडीएम कुंदन राज कपूर और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल अलाव का निरीक्षण के दौरान दर्जनों जरूरत मंद गरीबों को कंबल वितरण किया।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि सभी तिराहा और चौराहों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश दिया गया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks