spot_img
41.4 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

जाम की समस्या को लेकर सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप लगा बैरियर: पढ़े पूरी खबर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान बीते एक सप्ताह से लग रही जाम को लेकर कोतवाली पुलिस परेशान है। जाम की समस्या को देखते हुए कार्यदायी संस्था की ओर से ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। इससे बड़ी वाहनों को आने जाने में समस्या हो रही है। रात के समय में भारी वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है।
सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। जिसके कारण मार्ग वन वे हो गया है।

सकलडीहा चंदौली,चहनिया,धानापुर से आने जाने वाले वाहनों को सकलडीहा रजवाहा और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप डावर्ट कर दिया जा रहा है। इससे गांव के रास्ते वाहनों के आने जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गया है। ताजपुर के समीप बैरियर लगा होने के बाद भी वाहनों के आने जाने से पुलिस कर्मी परेशान है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को पांच से आठ किलोमीटर रूट बदलकर आना जाना पड़ रहा है।

इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। दो से तीन दिनों तक बड़ी वाहनों को चंदौली की ओर से डावर्ट कर दिया गया है। जिससे चंदौली वाया सकलडीहा चहनिया सैदपुर और धानापुर की ओर जा सकते है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks