spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

बसंत पंचमी पर सरस्वती जी के पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ताराजीवनपुर में यूनिवर्सल  स्कूल की नवीन शाखा का शुभारम्भ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

शिक्षा ही समाज के विकास का सशक्त माध्यम है: उपजिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
ताराजीवनपुर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ताराजीवनपुर में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का भव्य शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे। शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस नवीन शैक्षिक पहल के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाएगा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि नवीन शाखा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ताराजीवनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी, जिलापंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, डॉ शम्भूनाथ गोंड, जितेन्द्रनाथ तिवारी,सुब्बन सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार मौर्या, अमित मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, भारत तिवारी,गुड्डु तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, अभय कुमार पाठक, प्रधान प्रतिनिधि राहुल मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि दीपक पांडेय, आलोक पाण्डेय, बंशराज मिश्रा,कुंज बिहारी पाण्डेय, कौशल कुमार, अनिल चौहान, राजकुमार मौर्या, चंदन पाण्डेय, टुनटुन पाण्डेय, अरुण मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय कवि, बनारसी सिंह, रोहित पाण्डेय कवि, अंशु तिवारी राजगुरु,हरगेन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, छात्र /छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks