spot_img
11.8 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

हर्षोल्लास के साथ सकलडीहा पीजी कॉलेज मे मना गणतंत्र दिवस: प्राध्यापक कर्मचारी, एवं मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, एवं पुरस्कार प्रदान कर किया उत्साह वर्धन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

हम शिक्षकों का कर्तव्य है ज्ञान पिपासु इन विद्यार्थियों की क्षुधा को तृप्त करें: प्राचार्य

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य पंडित रामकमल पांडेय के स्मृति स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया तत्पश्चात महाविद्यालय परेड ग्राउंड में झंडा उत्तोलन किया। उपप्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र यादव ने किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के गरिमा में अपने कर्तव्यों के बल पर नित्य नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्राध्यापक कर्मचारी, एवं मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।

शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष उपलब्ध के तौर पर महाविद्यालय के तीन प्राध्यापक को संयुक्त रूप से सामुदायिक कौशल के द्वारा ग्रामीण युवा का सशक्तिकरण विषय पर भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्राप्त हुआ है इस उपलब्धि में न केवल महाविद्यालय बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए एकेडमिक नवाचार शोध उत्कृष्ट का प्रतीक स्थापित किया है जिन में प्रो. दया शंकर सिंह यादव विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह विभाग अध्यक्ष भूगोल, डॉ. वंदना कुमारी असिस्टेंट प्रो. मनोविज्ञान विभाग को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्राचार्य ने उनका अभिवादन किया।महाविद्यालय के कर्मचारी बृजेश कुमार यादव, विनय कुमार, लखन कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव, विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

सत्र 2024- 25 में संबद्ध विश्वविद्यालय की मेधा सूची में स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में तनु पांडेय को चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्गीय डॉ. दिनेश कुमार शर्मा स्मृति सम्मान एवं ₹5000 नगद राशि प्रदान किया गया। सत्र 2024- 25 स्नातक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर अंकित मौर्य को डॉ.सत्यनारायण प्रसाद सम्मान 3100 रुपए का नगद राशि डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता असिस्टेंट प्रो. अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

सत्र 2024- 25 बी एड स्तर पर महिला वर्ग में सर्वोच्च प्राप्त करने पर अद्वितीय तिवारी को स्वर्गीया चमेली देवी स्मृति सम्मान एवं ₹1100 नागार्जुन राशि डॉ. राजेश यादव विभाग अध्यक्ष शिक्षा संकाय द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय मेधा सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्र अंशु यादव को स्वर्गीय सुहेल राइन स्मृति सम्मान एवं ₹2200 नगद राशि प्रदान किया गया। स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर हिंदी विभाग की छात्रा सीमा यादव को स्वर्गीय फौजदार सिंह यादव स्मृति सम्मान एवं ₹2200 नगद राशि प्रदान किया गया स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी विभाग की छात्रा स्नेहा शर्मा को स्वर्गीय डॉ. संकटा प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान एवं ₹2200 की नगद राशि पूर्व प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सिंह द्वारा भेंट किया गया। स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विभाग की अंतरा पांडेय एवं अलका यादव को समान अंक प्राप्त करने पर स्वर्गीय अमरनाथ सिंह स्मृति सम्मान सहित ₹1000 प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

समाजशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र विकास कुमार को स्वर्गीय राधिका यादव स्मृति सम्मान सहित ₹2200 नगर की राशि प्रो. दया शंकर यादव द्वारा भेंट किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा वंदना मौर्य को स्वर्गीय धनवंती देवी की स्मृति सम्मान एवं ₹2200 की नगद राशि प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह द्वारा प्रदान किया गया। महाविद्यालय के समस्त गतिविधियों एवं महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाले छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमें यूथ पार्लियामेंट भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नियामत अली को स्वर्गीय कमला देवी स्मृति सम्मान सहित 1600 रुपए नगद राशि एवं युद्ध पार्लियामेंट भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विनोद कुमार विश्वकर्मा को स्वर्गीय कमला देवी स्मृति सम्मान एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अंजू यादव को स्वर्गीय कमला देवी स्मृति सम्मान के रूप में 1600-1600 रुपए पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार यादव द्वारा प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बिट्टू सोनकर जिन्होंने ग्वालियर में परेड में शामिल होकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है ऐसे होनहार छात्र को डॉ. सत्यनारायण प्रसाद सम्मान 1600 रुपए नगद सम्मान राशि भेंट की गई।

प्राचार्य ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में आह्वान किया कि आज राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर के महाविद्यालय में अपने अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य निर्वहन राष्ट्र सेवा की संकल्प को पूर्ण करने में मिलकर आगे बढ़ने का समय है। छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि आप भारत की भाभी भाग्य विधाता बने कड़ी मेहनत एवं लगन से पठन-पाठन के साथ समाज को जागरूक करें। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी अपने आप को किसी से कमजोर ना समझे देशराज जिला स्तर पर नीत नई कीर्तिमान यहां के विद्यार्थियों के कड़े मेहनत का ही परिणाम है। हम शिक्षकों काकर्तव्य है ज्ञान पिपासु इन विद्यार्थियों की क्षुधा को तृप्त करें। जिससे यह विद्यार्थी अपने महाविद्यालय के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर सके। प्राचार्य गणतंत्र दिवस की इस अवसर पर उपस्थित सभी आगंतुक अतिथि, प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र -छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks