spot_img
30.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- कुछमन में युवा दुकानदार की करंट से मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में गुरुवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से युवा दुकानदार की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रिशु सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में परचून की दुकान चलाते थे।

गुरुवार की सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर बिजली का तार खुला हुआ था। दुकान में प्रवेश करते ही जैसे ही उन्होंने बिजली का स्विच या तार छुआ, वे तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अलीनगर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कानून जानेंगी बेटियां, तभी मजबूत होगा सुरक्षा का आधार; चंदौली में विधिक जागरूकता अभियान

पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल अधिकारों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks