spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। गौरतलब है कि बीते दिनों समजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज के प्रति बेहद घटिया और अभद्र टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है।

बुधवार को भगवान परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग इकठ्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला फूंका। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर ऐसी टिप्पणी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी, यदि समजवादी पार्टी अपने प्रवक्ता पर कोई कठोर निर्णय नहीं लेतीं है तो ब्राह्मण समाज एक बड़े जन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा, साथ ही सपा को आगामी समय में इसका खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा।

डॉ. कृष्णानन्द पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सबको जोड़ने का काम करता है, ब्राह्मण समाज ने सोलहो संस्कारों में सभी जाति वर्ग के लोगों को सम्मान जनक स्थान देकर स्वीकार किया लेकिन राजकुमार भाटी जैसे घटिया सोच के लोग समाज को तोड़ने और अपमान करने का काम करते हैं। यदि ऐसे लोग नहीं सुधरेंगे तो अब उनका स्वागत जूतों की माला से किया जाएगा।

इस दौरान समिति के सचिव पंकज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, अभय शंकर पाण्डेय, शशिकांत मिश्र, राजू पाण्डेय, कुंज बिहारी पाण्डेय, पंकज मिश्र, रविकांत तिवारी, परमानन्द पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, रोहित तिवारी, सत्येंद्र मिश्र, चन्दन पाण्डेय समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन काल में मछली पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

प्रजननशील मछलियों के शिकार पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। मंगलवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks