spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- नौगढ़ में 108 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवासः मझगावा में परियोजना का हुआ भूमिपूजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के नौगढ़ ब्लॉक की मझगावा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 108 भूमिहीन परिवारों के लिए आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई मौजूद रहे।

यह पहल सैचुरेशन एप्रोच के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य लाभार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। परियोजना का नेतृत्व जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने किया।

परियोजना का लक्ष्य केवल भूमिहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी जोड़ना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पीडी बीबी सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, एसडीएम विकास मित्तल, बीडीओ विकास सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह और ग्राम पंचायत प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

यह परियोजना 108 भूमिहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और समावेशी तथा सतत विकास के शासन के संकल्प को साकार करने में सहायक होगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks