परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। लम्बे समय से ब्लॉक रोड का चौड़ीकरण कार्य को लेकर कवायद किया जा रहा था। बिजली विभाग की पोल और तार नहीं हटने के कारण सड़क निर्माण में समस्या हो रही है। बीते एक सप्ताह से ब्लॉक रोड के चौड़ीकरण को लेकर नाला निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगया है। इससे तहसील जाने वाले लोगों को समस्या हो रही है। विभागीय कर्मियों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ब्लॉक रोड बड़ी वाहनों के लिये रोक है।

शासन के निर्देश पर ब्लॉक और तहसील रोड का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। बीते दिनों सकलडीहा रजवाहा से तहसील जाने वाली मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूरा होगया है। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन ब्लॉक रोड पर बिजली पोल और तार होने के कारण नाला और सड़क निर्माण में समस्या हो रही है। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी विभाग अवर अभियंता सुदामा यादव ने बताया कि रविवार होने के कारण दो दिन तक ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर बड़ी वाहनों को लेकर बैरियर लगा दिया गया है। जिससे निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा सके। सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
इस मौके पर पन्ना लाल, प्रकाश, रामअशीष, सुरेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


