spot_img
31.8 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

Chandauli news- 257.11 लाख के नए पीपा पुल का निर्माण कार्य का उद्घाटन, चन्दौली से गाजीपुर जाने में होगी सहूलियत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

काफी लंबे अरसे से ग्रामीणों की चल रही थी मांग

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को सैयदराजा के धानापुर महुंजी मार्ग पर जिगना में नए पीपा पुल निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। उक्त पीपा पुल के निर्माण के लिए ग्रामीण काफी लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे।इस पीपा पुल के निर्माण से चन्दौली से गाजीपुर जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी। इससे धन, समय व दूरी की काफी बचत हो जाएगी।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज योगी आदित्य नाथ जी महाराज के आशीर्वाद से जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया जा रहा है। जिगना पीपा पुल का लोकार्पण क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पुल न केवल दो किनारों को जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा। चन्दौली से गाजीपुर व गाजीपुर से चन्दौली आने के लिए समय,धन व दूरी की काफी बचत हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का यह एक और सशक्त उदाहरण है।

जिगना पीपा पुल के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।विकास का यह पुल केवल रास्तों को नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति और संभावनाओं को भी जोड़ने का कार्य करेगा।भाजपा विकास को ही अपना मूल एजेंडा मानने का काम करता है। आज इसका जीता जागता उदाहरण जिगना में नए पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू होने से है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजोरा देवी व संचालन रामजी तिवारी ने किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह,पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह,राजेश तिवारी, चंद्रभान मौर्य, जमुना बिंद, हरिवंश उपाध्याय,रमेश द्विवेदी, बृजेश उर्फ गुड्डू सिंह, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह,त्रिलोकी नाथ, श्यामसुंदर सिंह, राधेश्याम सिंह,अजीत पांडेय, गणेश अग्रहरि, अवनीश सिंह एडवोकेट,कमलाकांत मिश्रा, संजय उपाध्याय, आलोक राय, मोहन राय, शिवजी तिवारी, जूली सिंह, संगीता गुप्ता आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 113 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, संजय कुमार यादव भी हुए सम्मानित

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks