spot_img
34.7 C
Varanasi
Wednesday, July 29, 2026
spot_img

Chandauli news- पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पीकअप के धक्के से 55 वर्षीय जमुरना के देवरापुर निवासी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल होगये। घटना के बाद आनन- फानन में ग्रामीणों ने सीएचसी से जिला अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला हास्पीटल पीएम के लिये शव को भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने पीकअप वाहन सहित चालक को पकड़कर थाने ले आयी।

कोतवाली क्षेत्र के जमुरना देवरापुर गांव के स्व.सियाराम यादव के पुत्र 55 वर्षीय ओमप्रकाश राम अपने साइकिल से मनिहरा गांव में अनिल यादव की मकान की सिलाप ढालने के लिये घर से सुबह 9 बजे निकले थे। पपौरा होते हुए मनिहरा पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पानी पीने के बाद साइकिल से हाइवे सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सकलडीहा की ओर से टमाटर लादकर जा रही पीकअप साइकिल सवार को बचाने में डिवायडर से टकरा गयी। वाहन के पिछले हिस्से से पैर में चोट लगने पर साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वही वाहन डिवाडर से टकराकर रूक गयी। साथ में रहे अन्य मजदूरों ने साइकिल सवार ओमप्रकाश को आनन फानन में सकलडीहा सीएचसी एम्बुलेंस की मदद से ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला हास्पीटल ले गयी। इलाज के दौरान मजदूर की मौत होगयी।

घटना की जानकारी होने पर पत्नी घीराजी देवी, पुत्र विजयलाल, दिनेश, कुलदीप, संदीप, छोटू, चंदन, लकड़ू और पुत्री काजल पिता की मौत पर दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी।

इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं सताएगी बार-बार बिजली ट्रिपिंग! सकलडीहा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के बाद नोनार व सकलडीहा द्वितीय फीडर का लोड हुआ संतुलित, आपूर्ति हुई...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks