spot_img
31.1 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026
spot_img

Chandauli news- गुरैनी पम्प कैनाल पर किसानों का 17वें दिन भी जारी रहा धरना

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। गुरैनी पम्प कैनाल पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और सरकार, संबंधित विभाग तथा ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए।

मनोज सिंह काका ने कहा कि गुरैनी पम्प कैनाल परियोजना में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हितों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है।

धरना को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जब तक घोटाले की उच्चस्तरीय जांच और किसानों की मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, शिवराज यादव, पिंटू पाल, विजयकांत पासवान (गुड्डू), अखिलेश यादव (गोलू) सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा रामगढ़ धाम, बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का भव्य समापन

अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अघोरेश्वर धाम परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। घोरों के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks