spot_img
29.6 C
Varanasi
Thursday, August 13, 2026
spot_img

Chandauli news- चंदौली में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से 28 जून रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 3,07,618 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सदर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। अभियान के लिए जिले में 976 बूथ, 38 ट्रांजिट और 18 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने बताया कि विशेष क्षेत्रों में टीमों द्वारा जागरूकता और बच्चों को कवर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति; सकलडीहा ब्लॉक कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय से पंचायत कर्मियों ने तिरंगा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks